Blog

हफ्ते मेें एक बार मेहँदी, इस तरह दिलाती है बालों की तमाम परेशानियों से छुटकारा

by in Uncategorized June 4, 2019

हिना या मेहँदी बालों के लिए सर्वश्रेठ सौंदर्य प्रसाधन है। सदियों से भारत के लोग इस ताकतवर औषधी का उपयोग करते आए हैं और इसका तोहफा दुनिया में भी बांटा है। हालाँकि पहले मेहँदी का उपयोग बाल-संबंधी रोगों के उपचार के लिए किया जाता था वहीं आधुनिक महिलाऐं इसे बालों के रंग, चमक तथा लंबाई बढ़ाने में करती हैं।

यकीनन मेहँदी बालों की प्राकृतिक डाई के लिए सर्वश्रेष्ठ है पर इसके और कई फायदे हैं। आइये मेहँदी के कुछ अनूठे फायदे जानें

मेहँदी बालो का विकास बढ़ाये

मेहँदी के प्राकृतिक गुण बालों को तेज़ी से बढ़ने में मदद करते हैं। हफ्ते में एक बार इसे घोल कर बालों में लगाएं तथा सूखने पर धो लें। मेहँदी के पाउडर से आप एक खास तेल भी बना सकते हैं जो बालों का विकास बढ़ाए। इसके लिए यह विधि अपनाएं: 250 मिली तिल्ली का तेल तब तक उबालें जब तक इसमें धुआँ न उठने लगे। इसमें 5 कटोरी मेहँदी डालें और 5 मिनट तक उबलने दें। इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

मेहँदी बालों का झड़ना कम करे

मेहँदी और सरसों के तेल का मिश्रण बालों के झड़ने की समस्या का अद्भुत समाधान है। 250 मिली सरसों का तेल उबालें। इसमें कुछ मेहँदी की पत्तियां या पाउडर डालकर उबलने दें। इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार उपयोग करें। पूरा तेल एक ही महीने में खत्म करें।

मेहँदी बालों को कंडीशन करे

मेहँदी बालों को गहराई तक कंडीशन कर उन्हें मुलायम तथा स्वस्थ बनाती है। मेहँदी के इस फायदे को पाने के लिए इस विधि का पालन करें: सादा चाय का काढ़ा बनाएं तथा इसे ठंडा होने दें। इसमें पर्याप्त मेहँदी मिलाकर घोल बना लें। इसमें 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 30 मिनट बाद में 2 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

मेहँदी डैंड्रफ दूर करे

मेहँदी को बालों में नियमित रूप में लगाने से डैंड्रफ खत्म होता है तथा वापस नहीं आता। इसके लिए रात भर मेथी के दाने भिगो कर रखें तथा इन्हे सुबह पीस लें। इसमें मेहँदी तथा सरसो का तेल डालकर घोल बनाएं। इसे सिर तथा बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें।

मेहँदी बालों को घना तथा मज़बूत बनाए

मेहँदी का नियमित उपयोग बालों का झड़ना रोकता है जिससे बालों का विकास होता है और वे घने तथा खूबसूरत बनते हैं। काली चाय के साथ मेहँदी को रात भर भिगो कर रख दें। इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। चाहें तो अंडा तथा दही भी मिला सकते हैं।  मिश्रण को बालों में लगाएं तथा आधा घंटे बाद धो लें। यह मिश्रण तुरंत ही आपके बालों को चमक और खूबसूरती देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *